नयी दिल्ली: इतिहास में १३ जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह जुलाई महीने में तीन दिन में दूसरा दुखद दिन है। २००६ में ११ जुलाई को लोकल ट्रेन में बम धमाके हुए थे और वर्ष २०११ में १३ जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में २६ लोगों की जान चली गई और १३० से अधिक लोग घायल हुए।
देश-दुनिया के इतिहास में १३ जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ~
१६४५: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
१८०३: राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
१८३०: समाज सुधारक राजा राममोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने कोलकाता में स्कॉटिश चर्च कॉलेज की शुरुआत की।
१८८२: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण २०० लोगों की मौत हो गई।
१९०५: काेलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
१९२३: कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘हॉलीवुड’ लिखा गया।
१९२९: क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
१९३१: श्रीनगर में २२ प्रदर्शनकारी कश्मीरियों की मौत हुई थी। इनकी याद में ‘शहीद दिवस’ मनाया जाता है।
१९७४: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। यह मैच लीड्स में खेला गया था।
१९७७: देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया।
१९८५: इथियोपिया के भूखों की मदद के लिए लंदन और फिलाडेल्फिया में ‘लाइव एड’ नाम का बहुत बड़ा संगीत कार्यक्रम हुआ था।
१९९८: भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स(एटीपी) ख़िताब जीता।
१९९८: ब्राजील ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि(सीटीबीटी) एवं परमाणु अप्रसार संधि(एनपीटी) पर हस्ताक्षर किया।
२०००: फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत १८ बंधक रिहा हुए।
२००१: वर्ष २००८ के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
२००४: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
२००६: परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
२००८: अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
२०११: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी। झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए इन धमाकों में २६ लोगों की जान चली गई थी और १३० से अधिक लोग घायल हो गए थे।
२०१२: नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा में ईंधन से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद विस्फोट में १०० से अधिक लोग मारे गए थे।
२०१२: इराक के बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट सहित अन्य हिंसक घटनाओं में ११ लोगों की मौत हो गई थी।
२०१३: पेरिस के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें कम से कम ६ लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।
२०१४: जर्मनी की फुटबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में १ गोल से हराकर (मैच का परिणाम १-०) इतिहास रचा।
२०१५: तेहरान (ईरान) और ६ वैश्विक ताकतों के बीच एक ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ। इसके तहत ईरान अपने परमाणु हथियारों को सीमित करने पर सहमत हुआ।
२०१६: डेविड कैमरन ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद थेरेसा मे देश की नई प्रधानमंत्री बनीं।
२०१६: इटली के दक्षिणी क्षेत्र में दो यात्री ट्रेनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में लगभग २५ लोगों की मौत हो गई थी।
२०१७: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में साढ़े नौ साल की सजा सुनाई गई।
२०१७: अंटार्कटिका के लार्सेन सी आइस शेल्फ से एक बहुत बड़ा हिमखंड टूटकर अलग हुआ।
२०१८: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग इलाके में एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। इस घटना में १२९ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए।
२०१८: विंबलडन २०१८ मे टेनिस के इतिहास का सबसे लंबा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने अमेरिका के जॉन इस्नर को ६ घंटे और ३६ मिनट तक चले मुकाबले में हराया।
२०१९: भारत, नेपाल और बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल में ६७, भारत में ३४ और बांग्लादेश में २९ लोगों की जान चली गई थी।
२०२१: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर, महाराष्ट्र में भारत के पहले निजी एलएनजी. (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) सुविधा संयंत्र का उद्घाटन किया।
२०२१: पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा और विरोध प्रदर्शनों में कम से कम ७२ लोगों की मौत हो गई।
२०२२: श्रीलंका में खराब आर्थिक हालात के बीच भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए।
२०२३: भारत सरकार ने समुद्री नेविगेशन को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए स्वदेशी ‘सागर संपर्क’ डिफरेंशियल ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (डीजीएनएसएस) लॉन्च किया।
२०२३: भारत के आनंद सिंह ने ८० मीटर का आंकड़ा पार करते हुए, ८०.५७ मीटर के शानदार थ्रो के साथ एशियाई यू-२३ एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता।
२०२४: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ।
२०२५: दिल्ली के वेलकम इलाके में एक ४ मंजिला इमारत गिरने से ६ लोगों की मौत हो गई और ८ लोग घायल हो गए।
२०२५: ढाका में एक हिंदू कारोबारी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
१३ जुलाई को जन्मे व्यक्ति:
१९०५: प्रेमनाथ बजाज – जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
१९०७: हरि विष्णु कामथ – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता।
१९१२: श्रीमन नारायण – जाने-माने शिक्षाविद और प्रशासक।
१९३१: बीना राय – भारतीय हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने ‘अनारकली’ और ‘औरत’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई।
१९३३: भीष्म नारायण सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
१९४०: सर पैट्रिक स्टीवर्ट – ब्रिटेन के दिग्गज अभिनेता हैं। इन्हें ‘स्टार ट्रेक’ के लिए बहुत पहचान मिली है।
१९४१: टी. कल्पना देवी – आठवीं लोकसभा की सदस्य।
१९४१: सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।
१९४२: हैरिसन फोर्ड – हॉलीवुड के बहुत लोकप्रिय अभिनेता हैं। इन्होंने ‘स्टार वार्स’ और ‘इंडियाना जोंस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
१९४४: ज़ोरामथंगा – राजनीतिक दल ‘मिज़ो नेशनल फ्रंट’ के राजनीतिज्ञ हैं।
१९५३: वैरामुथु – तमिल फिल्मों के जाने-माने गीतकार और कवि।
१९६२: टॉम केनी – अमेरिका के प्रसिद्ध आवाज कलाकार। इन्होंने कार्टून ‘स्पंज बॉब’ को अपनी आवाज दी है।
१९६९: केन जियोंग – अमेरिका के मशहूर हास्य अभिनेता और डॉक्टर।
१९८२: मास्टर सलीम – प्रसिद्ध पंजाबी और बॉलीवुड गायक।
१९९०: प्रणव मोहनलाल – लोकप्रिय मलयालम अभिनेता।
२००७: लैमीन यमल – ये दुनिया के जाने-माने युवा फुटबॉल खिलाड़ी हैं। ये स्पेन के लिए खेलते हैं।
१३ जुलाई को हुए निधन:
१७९३: जीन-पॉल मरत – फ्रांसीसी क्रांति के समय एक प्रमुख क्रांति-कारी और पत्रकार थे।
१९९५: आशापूर्णा देवी – उपन्यासकार।
१९९५: देवयानी चौबल – भारत की एक जानी-मानी फिल्म पत्रकार और स्तंभकार थीं।
२००७: के.के. महाजन – भारत के एक प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर।
२०१३: कोरी मोंटेथ – एक बहुत लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता थे।









