नई दिल्ली: १० जून का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण मोड़ों का गवाह रहा है। खेल से लेकर राजनीति और विज्ञान तक, इस दिन की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
१२४६: नसीरुद्दीन महमूद शाह प्रथम दिल्ली के शासक बने। इससे पहले दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया था।
१६९२: प्रसिद्ध ‘सलेम विच ट्रायल्स’ के दौरान ब्रिजेट बिशप को जादू-टोने के आरोप में मैसाचुसेट्स के सलेम स्थित गैलोज़ हिल पर फांसी दे दी गई।
१७८६: चीन के सिचुआन प्रांत में आए भूकंप के कारण दादू नदी का बांध टूटने से लगभग १,००,००० (एक लाख) लोगों की जान चली गई।
१८४८: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहली बार टेलीग्राफ लिंक की शुरुआत हुई।
१९३१: नॉर्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर अपना कब्जा जमाया।
१९३४: सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध पुन: स्थापित हुए।
१९४०: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली ने फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१९४६: राजशाही के अंत के साथ ही इटली एक लोकतांत्रिक गणराज्य राष्ट्र बना।
१९६७: इजरायल और अरब देशों के गठबंधन (मिस्र, जॉर्डन और सीरिया) के बीच प्रसिद्ध ‘छह दिवसीय युद्ध’ समाप्त हुआ।
१९७१: अमेरिका ने चीन पर लगाते आ रहे अपने २१ वर्ष पुराने व्यापार प्रतिबंध को हटा दिया।
१९७२: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित जहाज ‘हर्षवर्धन’ का जलावतरण किया गया।
१९८३: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
१९९९: नाटो द्वारा यूगोस्लाविया में की गई बमबारी (ऑपरेशन एलाइड फोर्स) के साथ ही कोसोवो युद्ध का अंत हुआ।
१९९९: इंडोनेशिया के स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता ने २३ वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा की; जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन शुरू हुआ।
२००१: नेपाल दरबार हत्याकांड की जांच अवधि ४ दिनों के लिए बढ़ा दी गई; बर्लुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
२००२: संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में संपन्न हुआ; पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-२ का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ या ‘शाहगोरी’ रखा।
२००५: भारत और श्रीलंका के बीच शिक्षा और सामुदायिक विकास से संबंधित २ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
२००८: केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना के तीनों अंगों के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की गई; ५४वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित हुई। उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मिनोलास का अज्ञात समूह द्वारा अपहरण।
२०२२: अमेरिका के उत्तरी मैरीलैंड में अंधाधुंध गोलीबारी में ३ लोगों की मौत हुई; चीन में ६ और ५.८ रिक्टर स्केल के लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
२०२३: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से इस्तीफा दिया; अमेरिका द्वारा चीनी कंपनी ‘नाइनस्टार कॉर्पोरेट’ से होने वाले आयात पर प्रतिबंध।
२०२४: सिक्किम में क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख पीएस तमांग ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली; सिक्किम में भारी बारिश के कारण तबाही, २ की मौत और ८ लोग लापता।
२०२४: राजस्थान में ‘एसआई भर्ती पेपर लीक’ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल एसपी के पति गिरफ्तार।
२०२४: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
२०२५: लखनऊ में आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ९ करोड़ ९४ लाख रुपये का घोटाला सामने आया।
२०२५: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने अमेरिका पहुंचकर पाकिस्तान में व्याप्त आतंकवाद के लिए अमेरिकी नीतियों को ही जिम्मेदार ठहराया।
२०२५: ऑस्ट्रिया के ग्राज़ शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में ११ लोगों की मौत।
२०२६: नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय (४,३९९ दिन) तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के (४,३९८ दिन) कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं खेलकूद~
१७५२: बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने बेटे के साथ पतंग उड़ाकर बिजली के कन्डक्टर (लाइटनिंग कंडक्टर) का ऐतिहासिक परीक्षण किया।
१८२९: ब्रिटेन के प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विश्वविद्यालय के बीच पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
१९४४: १५ वर्षीय जो नक्सल सिनसिनाटी रेड्स के लिए पिचिंग करते हुए ‘मेजर लीग बेसबॉल’ खेलने वाले इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
१९६६: वायुसेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू किया गया।
१९८६: कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड को ५ विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की।
२००३: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए ‘मार्स रोवर’ सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
२०२४: टी-२० विश्व कप के रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को ६ रनों से हराया।
२०२५: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज २९ वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
१० जून को जन्मे प्रमुख व्यक्ति~
१८८८: बलराज भल्ला – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के सुपुत्र।
१८९०: गोपीनाथ बोरदोलोई – असम के प्रथम मुख्यमंत्री तथा प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
१९०६: दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
१९०६: रूपकुमार राठौड़ – प्रसिद्ध भारतीय गायक।
१९२१: राजकुमार फिलिप (ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग) – यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति।
१९२१: शिवदीन राम जोशी – अपने समय के प्रख्यात कवि।
१९३१: एम. एस. गोपालकृष्णन – भारत के प्रख्यात वायलिन वादक।
१९५५: प्रकाश पादुकोण – भारत के सुप्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी (दीपिका पादुकोण के पिता)।
१९५८: अनूप सेठी – भारतीय साहित्यकार एवं जनसेवक।
१९८१: देवेंद्र झाझरिया – भारत के चर्चित पैरा-एथलीट (भाला फेंक खिलाड़ी)।
१० जून को हुए प्रमुख निधन
१९५७: भाई वीर सिंह – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता माने जाने वाले प्रसिद्ध कवि।
१९८७: जीवन – हिंदी फिल्मों के चर्चित और दिग्गज अभिनेता (विलेन की भूमिका के लिए प्रसिद्ध)।
२०१९: गिरीश कर्नाड – भारत के ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कवि, रंगकर्मी, नाटककार, फिल्म निर्देशक तथा अभिनेता।
२०१९: आर. वी. जानकीरमन – पुदुचेरी के पूर्व ७वें मुख्यमंत्री।
२०२१: बुद्धदेव दासगुप्ता – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कवि, प्रोफेसर एवं फिल्म निर्माता।
२०२१: डिंको सिंह – एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज (बक्सर)।
१० जून के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
विश्व भूगर्भ जल दिवस (वर्ल्ड ग्रैंड वाटर डे)
भाषा एकता दिवस








