सोरेङ: सोरेङ के जिलाधीश (डीसी) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी धीरज सुवेदी की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक केंद्र (डीएसी) में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधीश धीरज सुवेदी ने मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति प्रस्तुत की। इसमें मैपिंग रहित मतदाता, तार्किक त्रुटियों (लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी) वाले मतदाता, आयोजित एवं प्रस्तावित सुनवाई तथा फॉर्म ६, ७, ८, ९, १०, ११, ११-ए और ११-बी की प्रगति रिपोर्ट शामिल थी।

बैठक में चुनाव से संबंधित प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई:
तार्किक त्रुटियों वाले मतदाताओं के मामलों के निपटारे के लिए सुनवाई की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
ऐसी त्रुटियों के निवारण हेतु बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता के घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे, ताकि सुधार प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधीश (एडीसी) डीआर बिष्ट, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (मुख्यालय) प्रेम के सुब्बा, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (सोरेङ) साक्चुम लेप्चा, सहायक निदेशक (चुनाव) एमके गुरुंग सहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।









