सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुकेश कुमार जैन (आईपीएस) से राज्य मंत्री और कालचीनी के विधायक विशाल लामा ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक सिलीगुड़ी स्थित आईजी कार्यालय में संपन्न हुई।
मुलाकात के दौरान उत्तर बंगाल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा तथा आम जनता के कल्याण और सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मंत्री लामा ने अपने बहुमूल्य समय और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आईजी सुकेश कुमार जैन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि जनता की सेवा में आगे भी इसी तरह का सहयोग निरंतर जारी रहेगा।









