‘सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा’ को रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह ने किया संबोधित

b3a9de65-b5c1-4f62-b700-4115fdd9383b

बोले: जवानों के लिए खून की कमी नहीं होने देंगे

नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित ‘सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा’ के दूसरे संस्करण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्तदान को देश के वीर जवानों के प्रति राष्ट्रीय जिम्मेदारी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और पराक्रम को दर्शाया, वहीं यह रक्तदान अभियान देश की करुणा और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
​रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए घायल होने वाले किसी भी सैनिक को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।
​ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने सीमा पार जाकर उन तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिन्होंने देश के नागरिकों और बच्चों पर हाथ उठाने का दुस्साहस किया। अब समय आ गया है कि देश का हर नागरिक रक्तदान के माध्यम से सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करे और अपनी जिम्मेदारी निभाए।

About Author

Advertisement