अभ्यास मैच में भारत की जीत, टेस्ट श्रृंखला से पहले आत्मविश्वास हासिल

IMG-20260809-WA0092

​नई दिल्ली: भारत ने एसएलसी एकादश के खिलाफ खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में ६ विकेट से जीत हासिल की। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच शनिवार से गॉल में शुरू होगा। रविवार को मैच के तीसरे तथा अंतिम दिन एसएलसी एकादश ने ६ विकेट पर २०० रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की, जिससे भारत को मैच जीतने के लिए २०७ रन का लक्ष्य मिला। भारत ने ४ विकेट पर २१४ रन बनाकर मैच जीत लिया।
​इस अभ्यास मैच में एक दिन एसएलसी एकादश और एक दिन भारत को बल्लेबाजी करनी थी। तीसरे तथा अंतिम दिन दोनों टीमों को ४५-४५ ओवर बल्लेबाजी करनी थी। एसएलसी एकादश ने ८ विकेट पर ३६३ रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी। वहीं भारत ने ६ विकेट पर ३५७ रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी।
​भारत की दूसरी पारी में नौवें नंबर पर उतरकर मोहम्मद सिराज ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए १५ गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद ३२ रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने ६१ (रिटायर्ड) और कप्तान शुभमन गिल ने ४४ रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने २८ और रवींद्र जडेजा ने २२ रन (रिटायर्ड) बनाए। इस अभ्यास मैच में भारत के लिए सबसे सकारात्मक बात देवदत्त पडिक्कल की लय रही, जिन्होंने भारत की पहली पारी में नाबाद १४२ रन बनाए।

About Author

Advertisement