राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज

photocollage_20268112375761

बिगड़े दिल शहजादे’ कहकर कसा तंज, कहा: गृह मंत्री जवाब को तैयार, सदन से भागिए मत

​नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में त्रिवेदी ने राहुल गांधी को ‘बिगड़ा हुआ शहजादा’ करार देते हुए कहा कि जब-जब सदन में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री वक्तव्य देते हैं, तब-तब वे चर्चा छोड़कर भाग खड़े होते हैं।
​राहुल गांधी के उस दावे पर पलटवार करते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके सवालों के आगे सरकार टिक नहीं सकती, त्रिवेदी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में हर मुद्दे पर बिंदुवार जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे डरने के बजाय सदन में उपस्थित रहकर गृह मंत्री का पूरा जवाब सुनें।
​भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, अरुण जेटली और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले कभी विपक्ष का ऐसा गैर-जिम्मेदाराना आचरण देखने को नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष की प्रमुख मांगों को सरकार पहले ही स्वीकार कर चुकी है, ऐसे में संसद के मानसून सत्र में लगातार व्यवधान डालना लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

About Author

Advertisement