खरसांग: भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (भागोप्रमो) के श्रमिक संगठन हिल तराई डुवर्स प्लांटेशन वर्कर्स यूनियन खरसांग महकमा समिति और तीनधारे महानदी समष्टि जोनल कमेटी का दौरा जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को घूमती चाय बगान में यूनिट कमेटी को लेकर एक सभा संपन्न हुई।
उक्त सभा में हिल तराई डुवर्स प्लांटेशन वर्कर्स यूनियन खरसांग महकमा समिति के अध्यक्ष सागर गुरुंग, महासचिव जनक छेत्री, घूमती यूनिट से अध्यक्ष देवेंद्र सुब्बा, सचिव प्रनिता, पंचायत समिति सदस्य कुसांग लामा और सरिता मुखिया, बसंत राई, प्रवीण दर्नाल, श्यामकुमार खवास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सभा में जोनल कमेटी में घूमती यूनिट से भी प्रतिनिधि दिए जाने और आगामी १६ अगस्त को होने वाली सभा के विषय में चर्चा की गई, यह जानकारी महकमा समिति के अध्यक्ष सागर गुरुंग ने दी है।










