युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: अमित शाह

28a131b8-631a-4536-a3bf-2e762c1ef721

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है। उन्होंने प्रश्नपत्र लीक मामलों की सुनवाई के लिए ‘फास्ट-ट्रैक कोर्ट’ स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
​अमित शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पेपर लीक के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री का यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। इससे दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिलना सुनिश्चित हो सकेगा।
​इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कहा था कि “हमारे युवाओं के भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। जो लोग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
​यह बयान ऐसे समय आया है जब नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। हाल ही में आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में कई छात्र और १०० से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

About Author

Advertisement