मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दी बधाई
शिलांग: अमेरिका के लास वेगास में आयोजित प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स’ में भारतीय युवा प्रतिभा किटकुपार नोंगसिएज ने शीर्ष ५ (पांच) फाइनलिस्टों में अपनी जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मेघालय के युवा कलाकार किटकुपार की इस शानदार सफलता पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री संगमा ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा करते हुए लिखा, “इतने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर मेघालय की एक युवा प्रतिभा को चमकते हुए देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। चैम्पियनशिप तक की उनकी इस यात्रा में उनका सहयोग करके मुझे अत्यंत खुशी हुई है, और मैं उनके निरंतर सफल भविष्य की कामना करता हूं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि किटकुपार का संगीत लोगों को एकजुट करना जारी रखेगा और पूरी दुनिया में मेघालय का नाम रोशन करेगा।










