मुख्यमंत्री और एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक

FB_IMG_1786890823121

सिक्किम के युवाओं के लिए रोजगार को प्राथमिकता देने का आग्रह

गैंगटॉक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मिंतोकगांग स्थित मुख्यमंत्री आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
​बैठक के दौरान मुख्यमंत्री तमांग ने सिक्किम में एसबीआई बैंक के प्रदर्शन, विशेष रूप से सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं, कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में बैंक द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
​इस अवसर पर मुख्यमंत्री तमांग ने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए एसबीआई अधिकारियों से सिक्किम के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
​बैठक के दौरान एसबीआई के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री तमांग को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

About Author

Advertisement