महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा और ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की घोषणा‎

covid-19-lockdown-in-bihar_da3237fe-9ff9-11ea-88a1-96031f43cf2a

कोलकाता: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने महिलाओं के लिए दो बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। आगामी १ जून २०२६ से राज्य में ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह सीधे ३ हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।
‎इसके साथ ही आगामी १ जून से राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क यात्रा सुविधा लागू की जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं तथा प्रतिदिन यात्रा करने वाली लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
‎मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन योजनाओं का व्यापक प्रचार करने का निर्देश भी दिया है।
‎राज्य सरकार का कहना है कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने और यात्रा खर्च कम करने के उद्देश्य से इन दोनों योजनाओं को लागू किया जा रहा है।

About Author

Advertisement