बीरभूम में पूर्व बस चालक के घर पुलिस का छापा: २० करोड़ नकदी और १५ किलो सोना जब्त

images (1)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व सरकारी बस चालक के घर से लगभग २० करोड़ रुपये नकद और १५ किलो सोना बरामद किया है।
​मोहम्मदबाजार के देउचा गांव में पूर्व बस चालक व वर्तमान पत्थर व्यवसायी मोनिर मंडल के दो मंजिला मकान में तलाशी के दौरान यह संपत्ति मिली। पुलिस के अनुसार नकदी को कई बैगों में छिपाकर रखा गया था। नोटों की गिनती के लिए विशेष मशीनें और रकम ले जाने के लिए बड़े बक्से मंगाए गए।
​बरामदगी में एक-एक किलोग्राम की १४ सोने की छड़ें और १००-१०० ग्राम के १० सोने के बिस्कुट शामिल हैं, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग २१.५ करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मोनिर मंडल और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।
​पुलिस जांच में सामने आया है कि मिनार, फरार पत्थर व्यवसायी टुल्लू मंडल का बहनोई है। मोनिर क्षेत्र के टोल प्लाजा से ट्रकों से शुल्क वसूलने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि सरकारी राजस्व में हेराफेरी करके ही यह काली कमाई एकत्र की गई थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About Author

Advertisement