श्याम सेल एंड पावर ने जमुरिया में ८.९० मेगावाट का कैप्टिव सोलर पावर प्रोजेक्ट किया शुरू

1c2c83f4-837a-485a-bf5e-210917cb43b7

कोलकाता: श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल के जमुरिया स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ८.९० मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के सफल संचालन की घोषणा की है।
​यह उपलब्धि समूह के पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा स्रोतों को अपनाने और अपने सभी परिचालन सुविधाओं में पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के प्रयासों में एक अहम कदम है। इस परियोजना के माध्यम से कंपनी ने सस्टेनेबिलिटी, ऊर्जा लागत को अनुकूल बनाने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कुल ८.९० मेगावाट क्षमता वाले इस प्रोजेक्ट को ४.६० मेगावाट कैपेक्स मॉडल और ४.३० मेगावाट ओपेक्स मॉडल के संयोजन के साथ तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी खपत (कैप्टिव कंजम्पशन) के लिए बिजली का उपयोग कर परिचालन लागत को कम करना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
​श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बृज भूषण अग्रवाल ने कहा कि जमुरिया में ८.९० मेगावाट की सोलर पावर क्षमता शुरू करना कंपनी के सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ने के पक्के इरादे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि कैपेक्स और ओपेक्स दोनों मॉडल्स की मिली-जुली रणनीति अपनाकर कंपनी कार्बन उत्सर्जन को कम करते हुए कैपिटल एफिशिएंसी और लंबे समय में लागत कम करने के बीच बेहतर तालमेल बिठा रही है।

About Author

Advertisement