नई दिल्ली: दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। ‘द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर’ की सोच को और मजबूती देने के उद्देश्य से ब्रांड ने धोनी के साथ इस दीर्घकालिक साझेदारी की शुरुआत की है।ऐसे समय में जब उपभोक्ता पारदर्शिता, प्रामाणिकता और विश्वास को अत्यधिक महत्व दे रहे हैं, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपनी पूरी वैल्यू चेन में जिम्मेदारी और नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं को प्राथमिकता दे रहा है।’द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर’ प्रतिबद्धता को ‘मलाबार प्रॉमिसेज’ के जरिए लागू किया गया है। इसके तहत १००% बीआईएस हॉलमार्कयुक्त आभूषण, प्राकृतिक हीरों पर २८ गुणवत्ता जांच, बिना किसी छिपे शुल्क के पारदर्शी मूल्य निर्धारण, लाइफटाइम मेंटेनेंस और मुफ्त बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारत को तीनों आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट्स में खिताबी जीत दिलाने वाले एकमात्र कप्तान धोनी अपनी ईमानदारी और निरन्तरता के लिए जाने जाते हैं। कंपनी के अनुसार, धोनी के ये गुण वर्ष १९९३ में अपनी स्थापना के बाद से पिछले ३३ वर्षों में मलाबार गोल्ड द्वारा बनाए गए मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।इस साझेदारी पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने कहा, “आज के उपभोक्ता पारदर्शिता और भरोसे की अपेक्षा रखते हैं। धोनी ने अपने अनुशासन और ईमानदारी से करोड़ों लोगों का विश्वास जीता है, जो हमारे ब्रांड की पहचान है। हम उनका मलाबार परिवार में स्वागत करते हैं।”वहीं एमएस धोनी ने कहा, “मेरा मानना है कि भरोसा केवल निरंतरता और सही कार्यों से ही अर्जित किया जाता है। मलाबार गोल्ड की पारदर्शिता और ग्राहकों के प्रति समर्पण ने मुझे बेहद प्रभावित किया है। मैं उपभोक्ताओं को सोच-समझकर सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करने को लेकर उत्सुक हूं।”यह विशाल उपभोक्ता अभियान टीवी, प्रिंट, डिजिटल, सोशल मीडिया और आउट-ऑफ-होम (डओओएच) माध्यमों के साथ-साथ दुनिया भर में फैले मलाबार के ४५० से अधिक शोरूम्स के जरिए संचालित किया जाएगा।










