सिलीगुड़ी में धूमधाम से मना ‘मोहन बगान दिवस’

Screenshot_20260729_225549_YouTube

सिलीगुड़ी: ‘मोहन बगान दिवस’ के सुअवसर पर सिलीगुड़ी मारिनर्स फैंस क्लब की ओर से बाघाजतिन क्लब के समीप एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब का ध्वजारोहण कर किया गया। इस दौरान मोहन बगान क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. स्वपन साधन (टुटु) बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
​दिन भर चले इस आयोजन के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री डा. शंकर घोष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिलीगुड़ी मारिनर्स फैंस क्लब द्वारा पर्यटन मंत्री डा. घोष को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

About Author

Advertisement