जून २०२६ में रिलायन्स जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स: ट्राई​

Pune, India - September 02, 2023: Jio logo on the facade of the headquarter office, 3d Illustration

नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून २०२६ में रिलायन्स जियो ने देश में सबसे अधिक एक्टिव (वीएलआर) वायरलेस ग्राहक जोड़कर अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इस अवधि के दौरान जियो ने ३३.३ लाख (३.३३ मिलियन) नए एक्टिव ग्राहक जोड़े हैं।​इस बढ़त के साथ जियो का कुल एक्टिव यूजर बेस बढ़कर ४९.८९ करोड़ (४९८.९० मिलियन) हो गया है, जो देश के कुल १२०.१० करोड़ (१,२०१.०६ मिलियन) एक्टिव वायरलेस ग्राहकों का ४१.५ प्रतिशत हिस्सा है। इस मामले में भारती एयरटेल २९.२० लाख नए ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि वोडाफोन-आडिया और बीएसएनएल को नुकसान उठाना पड़ा है।​वायरलाइन (फिक्स्ड-लाइन) सेगमेंट में भी जियो ३२.७ प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और १.५६ करोड़ (१५.६३ मिलियन) ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है। जून महीने में कंपनी ने १.४४ लाख से अधिक नए कनेक्शन जोड़े।​इसके अलावा, ५जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) में जियो ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। देश के कुल १.२९ करोड़ (१२.९४ मिलियन) ५जी एफडब्ल्यूए ग्राहकों में से ७०.५ प्रतिशत यानी ९१.१० लाख (९.११ मिलियन) ग्राहक जियो के पास हैं। साथ ही, ५जी यूबीआर फिक्स्ड-वायरलेस सेवा देने वाली जियो देश की इकलौती ऑपरेटर बनी हुई है, जिसके ग्राहकों की संख्या ४९.३० लाख (४.९३ मिलियन) पहुंच गई है।​ जून २०२६ के अंत तक भारत में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या १.३४ अरब (१,३४८.०८ मिलियन) दर्ज की गई है।

About Author

Advertisement