फरक्का में भूस्खलन के कारण सिलीगुड़ी के तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस से अतिरिक्त बस सेवा शुरू

farakka

सिलीगुड़ी: फरक्का में भूस्खलन के कारण रेल सेवा प्रभावित होने के बाद यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने तथा सार्वजनिक परिवहन सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए सिलीगुड़ी स्थित तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस से आज शाम ७ बजे से अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाएगी।
इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के साथ विस्तृत चर्चा एवं परामर्श के बाद अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल में सिलीगुड़ी के विधायक तथा पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन मंत्री डॉ. शंकर घोष की विशेष पहल और महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
भूस्खलन के कारण रेल यात्रियों को हो रही आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करने के लिए तत्काल राहत के तौर पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जा रही है। प्रथम चरण में परिवहन मंत्री की पहल पर ४० अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा चुकी है।
सेवा शुरू होने के अवसर पर डॉ. शंकर घोष आज शाम ७ बजे सिलीगुड़ी स्थित तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस में उपस्थित रहेंगे।

About Author

Advertisement