प्रधानमंत्री बालेन शाह ने नई विदेश नीति का किया ऐलान: ‘नेपाल फर्स्ट’ सर्वोच्च, ‘बफर स्टेट’ के बजाय ‘ब्रिज’ बनने का लक्ष्य

IMG-20260415-WA0134

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने देश की कूटनीतिक दिशा बदलते हुए नई विदेश नीति की घोषणा की है, जिसमें “नेपाल प्रथम : नेपाली प्रथम” के सिद्धांत को सर्वोपरि रखा गया है। यह नई नीति पिछली सरकारों के दृष्टिकोण से अलग, नेपाल की संप्रभुता और आर्थिक समृद्धि पर विशेष बल देती है।
​पीएम बालेन शाह की इस कूटनीति की सबसे बड़ी विशेषता नेपाल को दो पड़ोसी महाशक्तियों के बीच केवल एक ‘बफर स्टेट’ के बजाय एक ‘जीवंत सेतु’ (ब्रिज) में परिवर्तित करना है। इसके माध्यम से नेपाल भारत और चीन के साथ त्रिपक्षीय आर्थिक साझेदारी और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय हितों को सुनिश्चित करेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नेपाल किसी भी सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगा और विश्व मंच पर एक स्वतंत्र, तटस्थ और गुटनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाए रखेगा।
​नई नीति के तहत भारत और चीन के साथ ‘समान दूरी और समान निकटता’ का पालन किया जाएगा। साथ ही, विदेशों में स्थित नेपाली दूतावासों की कार्यक्षमता जांचने के लिए एक वैज्ञानिक ‘प्रदर्शन ऑडिट’ प्रणाली लागू की जाएगी। जलवायु परिवर्तन, हिमालय संरक्षण और पर्वतीय देशों के साझा हितों के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करने के साथ-साथ, सरकार ने विदेशों में कार्यरत नेपाली कामगारों की सुरक्षा और अधिकारों को भी अपनी प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर रखा है।

About Author

Advertisement