बरपेटा: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई गई है। बरपेटा सत्र में बुधवार को की गई एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी ने स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा बटोरी है।
बरपेटा सत्र के दैवज्ञ त्रिदीप शर्मा दलोई ने पारंपरिक ‘वर्षफल’ गणना के आधार पर यह दावा किया। उनके अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन ८५ से ९० सीटें हासिल कर सकता है।
धार्मिक और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित इस भविष्यवाणी को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल है, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इस पर चर्चा तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि असमिया नव वर्ष के अवसर पर हर वर्ष वार्षिक पंचांग जारी किया जाता है, जिसमें इस तरह की भविष्यवाणियां शामिल होती हैं।





