पाकिम: सिक्किम के पाकिम जिले के अंतर्गत भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा राहत राशि प्रदान की गई है। पाकिम की जिलाधिकारी परी बिश्नोई ने आज अपने कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भूस्खलन प्रभावित परिवारों को १.३० लाख रुपये की अनुग्रह राहत राशि का चेक सौंपा।
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए यह वित्तीय सहायता राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के मानदंडों और प्रावधानों के तहत दी गई है।









