कल १५ अगस्त की परेड में पहली बार पहनेंगे जवान
गंगटोक: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिक्किम सशस्त्र पुलिस को उनके बल के लिए नई समारोहक टोपी (सेरेमोनियल हैट) प्रदान की। यह हैट ‘राज्यपाल विवेकाधीन निधि’ के माध्यम से सिक्किम सशस्त्र पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस बल की ओर से पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री नोर्बू छिरिंग शेरपा ने राज्यपाल से यह सम्मान ग्रहण किया।
कल १५ अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय परेड में सिक्किम सशस्त्र पुलिस के जवान पहली बार इस नई समारोहक टोपी को पहनकर शामिल होंगे।









