नेपाली भाषा मान्यता दिवस पर डॉ. शंकर घोष ने दी शुभकामनाएं

FB_IMG_1787239667081

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने के ऐतिहासिक दिन को किया याद

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पर्यटन मन्त्री डॉ. शंकर घोष ने नेपाली भाषा मान्यता दिवस के अवसर पर नेपाली भाषी समुदाय तथा इस भाषा से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
​सोशल मीडिया पर अपना शुभकामना संदेश साझा करते हुए डॉ. घोष ने याद दिलाया कि वर्ष १९९२ में आज ही के दिन (२० अगस्त) नेपाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करके भारत की एक आधिकारिक भाषा के रूप में संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई थी।
​उन्होंने कहा, “१९९२ में आज ही के दिन भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होकर नेपाली भाषा को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में मान्यता मिली थी। नेपाली भाषा मान्यता दिवस पर इस भाषा से जुड़े सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

About Author

Advertisement