भारत के २७ राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

९० किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग की चेतावनी

​नई दिल्ली: देश में मानसून की प्रचंड रफ्तार के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने २१ अगस्त के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार सहित २७ राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व असम के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती परिसञ्चरण प्रणाली बनने के कारण इस दौरान ८५ से ९० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।
​मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज आंधी से फसलों को नुकसान पहुंचने और घने जंगलों में बड़े पेड़ गिरने की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में ५० से ६० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है, जहां तापमान अधिकतम ३५ डिग्री और न्यूनतम २८ डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ तथा बिहार के पटना, गया, भागलपुर जैसे प्रमुख जिलों में तेज बारिश होगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग क्षेत्रों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

About Author

Advertisement