‎नीदरलैंड की जल संसाधन व्यवस्था से दुनिया सीख सकती है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

afsluitdijk-dam


एम्स्टर्डम: नीदरलैंड की जल संसाधन व्यवस्था को विश्व के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में वहां किए गए कार्यों से पूरी दुनिया बहुत कुछ सीख सकती है। शनिवार सुबह उन्होंने नीदरलैंड के ऐतिहासिक अफ्सलाउटडाइक परियोजना का दौरा किया और इसकी विभिन्न महत्वपूर्ण विशेषताओं की जानकारी ली।
‎प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में नीदरलैंड ने अग्रणी कार्य किया है। इस दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद नीदरलैंड के प्रधानमंत्री राब जेटेन को उन्होंने धन्यवाद भी दिया।
‎प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बाढ़ नियंत्रण तथा आंतरिक जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार का तकनीकी सहयोग भारत के जल संसाधन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About Author

Advertisement