कामाख़्यागुड़ी: कुमारग्राम ब्लॉक के धनतलिटापु क्षेत्र में नाले के पानी में गिरने से एक गृहिणी की मृत्यु हो गई। मृतका का नाम सोमेश्वरी बर्मन (४३) बताया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह घर के पास स्थित खैरबाड़ी नाले में कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान असावधानीवश वह नाले के पानी में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर कामाख्यागुड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और घटना की जांच की जा रही है।










