न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप में ऐतिहासिक भाप इंजन का पुनरुद्धार

IMG-20260425-WA0026

मालिगांव: उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे ने न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप में ऐतिहासिक भाप इंजन संख्या ८०१-बी का सफलतापूर्वक पुनरुद्धार किया है। यह इंजन १९२७ में यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो शहर की एक कंपनी द्वारा निर्मित किया गया था और इसे रेल विरासत संरक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
संस्करण कार्य के दौरान इसमें वास्तविक भाप इंजन जैसी ध्वनि, कृत्रिम धुआँ और प्रकाश प्रभाव जोड़े गए हैं। आधुनिक तकनीक की सहायता से इसके ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखते हुए इसे नए रूप में प्रस्तुत किया गया है।
रेल प्रशासन के अनुसार यह प्रयास युवा पीढ़ी को रेल इतिहास से जोड़ने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About Author

Advertisement