दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एसडीएफ के युवा नेता गिरफ़्तार, पार्टी ने इस कदम की कड़ी निंदा

FB_IMG_1791650293035

गंगटोक: शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के युवा नेताओं को दिल्ली प्रशासन ने हिरासत में ले लिया।
एसडीएफ पार्टी के १० अक्टूबर को जारी एक बयान के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए नेताओं में कर्मा ताशी भूटिया (युवा मामलों के प्रभारी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), रेवाज़ लिंबू (जनरल सेक्रेटरी, नामची ज़िला) और इसाक लिंबू (युवा मामलों के प्रभारी, सोरेंग ज़िला कमिटी) शामिल हैं।
पार्टी ने कहा कि सिक्किम के वोटर हाल की चुनावी प्रक्रिया, इस्तेमाल की गई मशीनों और कुल मिलाकर पूरी व्यवस्था से नाखुश हैं।
इस मुद्दे को उजागर करने के लिए जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। अपने नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए, एसडीएफ ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में लोगों को विरोध करने का अधिकार है और ऐसी कार्रवाई लोकतंत्र पर तानाशाही के वर्चस्व को दर्शाती है।

About Author

Advertisement