आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के १९वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर; मेधावी छात्रों को बांटे स्वर्ण पदक

9c5e4c2b-9092-4cb1-80f1-9bfb48fd9442

​गंगटोक: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने शनिवार को चिंतन भवन में आयोजित आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के १९वें दीक्षांत समारोह में कुलाध्यक्ष (विजिटर) के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ तथा पद्म विभूषण डा. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. ओआरएस राव और कुलपति डा. जगन्नाथ पटनायक भी उपस्थित रहे।


​समारोह के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) और डिग्रियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को मानद उपाधि से सम्मानित भी किया गया।
​युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और बुद्धि का विकास है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और डा. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से डिजिटल क्रांति और एआई के इस दौर में तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा ‘विकसित भारत@२०४७’ के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

About Author

Advertisement