तीस्ता सुरंग हादसा: बंगाल के ४ श्रमिकों की मौत की पुष्टि, मंत्री लामा ने किया घटनास्थल का दौरा

FB_IMG_1784659304096

सिलगुडी: सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग स्थित एनएचपीसी तीस्ता स्टेज–VI जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए भीषण हादसे के बाद पश्चिम बंगाल के मंत्री विशाल लामा ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया है।
​पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के निर्देश पर राज्यमंत्री विशाल लामा, विधायक पुना भेंग्रा तथा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सिन्हा समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का दल मंगलवार को समरदुंग पहुंचा। टीम ने सुरंग के भीतर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की और स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली।
​प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के कुल १२ श्रमिक प्रभावित हुए हैं। इनमें से ४ श्रमिकों के निधन की पुष्टि हो चुकी है, जबकि शेष ८ श्रमिकों की पहचान और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं प्रशासन द्वारा जारी हैं।
​मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाङ से दूरभाष पर बात कर स्थिति की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
मंत्री लामा ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों के समर्पण की सराहना की।

About Author

Advertisement