कालिम्पोंग में ‘द्वितीय स्वर्गीय के.बी. छेत्री गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ का भव्य शुभारंभ

1291fb02-4f8e-431b-98a5-076bb23d1632

​कालिम्पोंग: पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग स्थित भारत छेत्री हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को ‘द्वितीय भव्य संस्करण – स्वर्गीय के.बी. छेत्री गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट-२०२६’ का शानदार उद्घाटन हुआ।
​चार दिनों तक चलने वाले इस खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कालचीनी (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पश्चिम बंगाल सरकार के राज्यमंत्री विशाल लामा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
​भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित तथा कालिम्पोंग विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक भारत छेत्री की विशेष पहल पर यह आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल संघ (डीएसए), कालिम्पोंग के सहयोग से भारत छेत्री हॉकी अकादमी द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट ३० अक्टूबर से २ नवंबर २०२६ तक चलेगा, जिसमें अंडर-१६ (बालक) और अंडर-१९ (बालिका) वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं।
​उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विशाल लामा ने कहा कि युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने, खेल संस्कृति को मजबूत करने और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और सच्ची खेल भावना का परिचय देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

About Author

Advertisement