नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे की तैयारी तेज

8fa2edf9-39b5-4cf5-a889-9584f1ec46d2

भारतीय विदेश सचिव और नए राजदूत अगले सप्ताह काठमांडू पहुंचेंगे

​काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र (बालेन) शाह की आगामी भारत यात्रा को लेकर दोनों देशों के राजनयिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। इस यात्रा की रूपरेखा और संभावित एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी आगामी ४ नवंबर को काठमांडू का दौरा करेंगे। विदेश सचिव मिसरी के आगमन से ठीक एक दिन पहले, यानी ३ नवंबर को नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला अपना कार्यभार संभालने काठमांडू पहुंचेंगे।
​’काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो प्रधानमंत्री बालेन शाह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर २२ नवंबर के आसपास नई दिल्ली की अपनी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा करेंगे। इस साल मार्च में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद शाह की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी। शाह ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना है, जिसे द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
​नेपाली विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विदेश सचिव मिसरी ६ नवंबर को नई दिल्ली लौटने से पहले नेपाली मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण कार्य के लिए भारत की ओर से वित्तीय एवं तकनीकी सहायता के ऐलान की उम्मीद है। इसके अलावा, भारत वित्तपोषित कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं की आधारशिला भी रखी जा सकती है।
​दूसरी ओर, १९९३ बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी सुधाकर दलेला नेपाल में भारत के नए राजदूत के रूप में कमान संभाल रहे हैं। दलेला के पास प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ भूटान, बांग्लादेश, अमेरिका और इजरायल में काम करने का व्यापक अनुभव है, जो भारत-नेपाल संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा।

​

About Author

Advertisement