सड़क सुरक्षा के लिए विशेष जांच अभियान

96b61cfc-ca8b-44c8-a883-f72940e244e0

​सिलीगुड़ी: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। सिलीगुड़ी के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चलाए गए इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले (ड्रंकन ड्राइविंग) चालकों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठे यात्रियों द्वारा हेलमेट पहनने की अनिवार्यता का भी कड़ा निरीक्षण किया गया।
​सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से ट्रैफिक मार्शल भी तैनात किए गए हैं।
​सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनाने के लिए इस तरह के सख्त चेकिंग अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

About Author

Advertisement