संकोश नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील
गान्ताेक/दार्जिलिंग: भूटान के लेमथांग में हिमझील फटने से बाढ़ आने की सूचना मिली है। झील का उफनता हुआ जल मोफू नदी के रास्ते संकोश नदी की ओर तेज़ी से बह रहा है।
सांसद राजू बिष्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए संकोश नदी और उसकी सहायक नदियों के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिकों से अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है।
इसके साथ ही, दार्जिलिंग की पहाड़ियों, तराई और डुअर्स क्षेत्र के सभी निवासियों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।





