तवाङ में चौदहवीं आईटीएम २०२६ का भव्य शुभारम्भ

FB_IMG_1793359856586

​तवाङ(अरुणाचल प्रदेश): अरुणाचल प्रदेश के तवाङ में दीप प्रज्ज्वलन कर चौदहवीं अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) २०२६ का औपचारिक उद्घाटन किया गया है। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पर्यटन सम्भावना को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र के अग्रणियों, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही है।
​उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सिक्किम के मुख्यमन्त्री श्री प्रेम सिंह तामाङ लगायत अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही थी।

​तेरह वर्ष के पश्चात् पुन: तवाङ में लौटे इस मार्ट ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्राकृतिक सौन्दर्य, सांस्कृतिक सम्पदा और पर्यटन की सम्भावना को विश्व के समक्ष प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त, पर्यटन साझेदारी को सुदृढ़ बनाने, व्यापारिक अन्तरक्रिया (बी टू बी) को सहज बनाने, निवेश आकर्षित करने तथा रोज़गार एवं उद्यमशीलता के नए अवसर सृजित करने में इससे सहायता मिलेगी।

About Author

Advertisement