अल्पसंख्यकों के मुद्दे सुलझाने का दिया आश्वासन
सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने ‘जॉइंट फोरम पहाड़-तराई क्रिश्चियन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन’ के प्रतिनिधियों के साथ सिलीगुड़ी स्थित अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
२० सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान संगठन के अध्यक्ष रमेश गुरुंग ने पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में ईसाई समुदाय और उनकी सभाओं द्वारा सामना की जा रही विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और आवश्यकताओं से सांसद बिष्ट को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के अनुरूप अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण और चिंताओं पर ध्यान देने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान सांसद बिष्ट ने आश्वासन दिया कि वह हमेशा अल्पसंख्यक समुदायों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी जायज चिंताओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास और न्याय बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।
सांसद बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सभी जाति, वर्ग, धर्म और जातीय समूहों के समावेशी विकास के लिए काम जारी रहेगा।










