काेलकाता: भारत की तेज़ी से बढ़ती वैल्यू रिटेल चेन ‘बाजार कोलकाता’ ने अपने २५वें वर्ष और २५०वें आउटलेट स्टोर के मील के पत्थर को छूने के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है।
कम्पनी के अनुसार, यह जुड़ाव आधुनिक भारतीय परिवारों की आकांक्षाओं से जुड़ने और देशभर में अपनी पहुंच को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
वर्ष २००२ में अपनी शुरुआत के बाद से बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ने गुणवत्ता, किफायती दरों और विविधता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से लाखों ग्राहकों का भरोसा जीता है। यह ब्रांड मेट्रो शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक के परिवारों के लिए फैशन, लाइफस्टाइल और घरेलू सामानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराता है।
इस साझेदारी पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, “बाजार कोलकाता परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। किफायती और गुणवत्तापूर्ण फैशन के जरिए लाखों लोगों का दिल जीतने वाले इस ब्रांड का क्षेत्रीय से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।”
बाजार रिटेल के निदेशक एवं सीईओ अभिषेक खेमका ने बताया कि १३ राज्यों में २५० स्टोरों के नेटवर्क तक का यह सफर ग्राहकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कार्तिक आर्यन आज की युवा पीढ़ी के आत्मविश्वास और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो उनके ब्रांड के मूल्यों से पूरी तरह मेल खाता है।
कंपनी के मार्केटिंग हेड उमेश शर्मा ने विश्वास जताया कि आगामी त्योहारों के सीजन में और देशव्यापी विस्तार के इस दौर में यह साझेदारी ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।










