असम: राज्य मे आंगनवाड़ी ढांचे का तीव्र विकास

FB_IMG_1787590483028

१०० दिनों में २२१ नए केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा

गुवाहाटी: बच्चे की मुस्कान और मां का स्वास्थ्य ही एक स्वस्थ और शक्तिशाली असम की नींव है, इस विचार को साकार करते हुए असम सरकार ने राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक मजबूत बनाने का काम तेज कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, असम सरकार ने पिछले १०० दिनों के भीतर २२१ नए आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
​मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि यह कदम केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण का आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि यह असम के प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य और प्रत्येक मां के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का दर्पण है। पूरे असम में निर्माणाधीन ९,०५४ केंद्रों में से अब तक ४,५६० आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। सरकार की इस पहल से ग्रामीण स्तर पर मातृ एवं शिशु देखभाल तथा प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

About Author

Advertisement