मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दी बधाई
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराते हुए ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार–२०२६’ हासिल किया है। नाहरलगुन के जी-सेक्टर (जी-सेक्टर, नाहरलगुन, पापुम पारे) स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका याकू तामे को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापिका याकू तामे को बधाई दी है। मुख्यमंत्री खांडू ने शिक्षा के क्षेत्र में तामे के उत्कृष्ट योगदान और सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान उनके समर्पण का सच्चा प्रतीक है। इस उपलब्धि से अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में गौरव की लहर दौड़ गई है।









