मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दी बधाई
शिलांग: मेघालय के उभरते युवा तीरंदाज देवराज महापात्रा ने ‘द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट २०२६’ में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। देवराज ने जूनियर पुरुष रिकर्व श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने देवराज की इस बड़ी सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि एक ऐसे खेल में जहां भारतीय तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, मेघालय के युवा की यह सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने देवराज, उनके कोच, तीरंदाजी संघ मेघालय और उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों को बधाई दी तथा आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।










