पानीटंकी सीमा पर फर्जी दस्तावेजों के साथ अफगान नागरिक गिरफ्तार, भारतीय दोस्त भी धर-दबोचा​

screenshot-2026-08-24-165631_1787570892

सिलीगूडी: भारत से नेपाल प्रवेश के दौरान खरीबाड़ी के पानीटंकी सीमा पर अध्यागमन (इमिग्रेशन) जांच के दौरान एक अफगान नागरिक को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने उसके एक भारतीय दोस्त को भी हिरासत में लिया है।
​गिरफ्तार अफगान नागरिक की पहचान अब्दुल्ला खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भारतीय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) द्वारा उसके खिलाफ पहले ही ‘लुक आउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया था।
​पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से भारत में रह रहा था और उसने पैसे देकर फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। वह बिधाननगर के दत्ताबाद निवासी अपने दोस्त शंकर बनिक के साथ हावड़ा के शिबपुर में रह रहा था।
​दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सिलिगुड़ी उप-विभागीय अदालत में पेश किया गया है। खरीबाड़ी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

About Author

Advertisement