सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाना पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनबत्ती मोड़ बस स्टॉप के पास छापेमारी कर दोनों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर निवासी मामुन राजा (२३) और खारिबुल आलम (२५) के रूप में हुई है । पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उनके पास से २५० ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और ९३० रुपये नकद बरामद किए गए।
दोनों के खिलाफ न्यू जलपाईगुड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है । पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।










