६० बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार

f04263cd-509b-425a-b687-d6567764e8c3

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इस्लामपुर के गोमाडीही निवासी नासिरुल हक (२८ वर्ष) के रूप में हुई है।
​तलाशी के दौरान उसके पास से ६० बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर जब्त किया गया। इस संबंध में प्रधान नगर थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

About Author

Advertisement