करीब २ किलो ब्राउन शुगर के साथ बागडोगरा में एक व्यक्ति गिरफ्तार​

963e9f1d-fa16-4022-8616-a82c5260a67c

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के बागडोगरा थाने की पुलिस ने एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ताइपु फैक्ट्री मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल को रोका और मालदा के कालियाचक निवासी इमरान हुसैन (२३ वर्ष) को हिरासत में लिया।​तलाशी के दौरान उसके पास से १८९३ ग्राम (करीब १ किलो ८९३ ग्राम) ब्राउन शुगर, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक बैकपैक बरामद कर मोटरसाइकिल सहित जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की यह पूरी प्रक्रिया एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करते हुए की गई है। इस संबंध में बागडोगरा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

About Author

Advertisement