३ जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Amarnath-Shrine-Board

५७ दिनों की कठिन डगर, बुजुर्गों और बच्चों के जाने पर रोक

नई दिल्ली: ​बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर है कि इस साल की अमरनाथ यात्रा ३ जुलाई से शुरू होने जा रही है और २८ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन इसका समापन होगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि १४ से ४३ किलोमीटर की इस बेहद कठिन चढ़ाई में यात्रियों की सेफ्टी से कोई समझौता नहीं होगा, इसीलिए १३ साल से कम और ७० साल से ज्यादा उम्र के लोगों की यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सभी श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ चेकअप और आरएफआईडी कार्ड जरूरी होगा और भगवती नगर बेस कैंप में लंगर, बिजली और रहने के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

About Author

Advertisement