१७ अगस्त: देश-दुनिया के इतिहास में आज

360_F_1380613076_kcblfqZtLHwe6weqcKZa1A8HWB4UDr0o

नई दिल्ली: ​इतिहास के पन्नों में १७ अगस्त का दिन भारत और दुनिया के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। इसी दिन सन् १९०९ में महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को देश के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ना पड़ा था, तो वहीं १९४७ में भारत-पाकिस्तान की सीमा तय करने वाली ‘रेडक्लिफ लाइन’ को सार्वजनिक किया गया था।
​१७ अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ~
​१७१७: फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
​१७४३: स्वीडन और रूसी साम्राज्य के बीच (आबो की संधि) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे १७४१–१७४३ का रूस-स्वीडन युद्ध समाप्त हुआ।
​१७८७: यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
​१८३६: ब्रिटेन की संसद ने जन्म, विवाह और मृत्यु के आधिकारिक और केंद्रीकृत नागरिक पंजीकरण को मंजूरी दी। इस ऐतिहासिक कदम से पहले ये रिकॉर्ड केवल चर्च के पादरी रजिस्टरों पर निर्भर थे।
​१८५८: अमरीकी प्रांत हवाई में चार्ल्स रीड बिशप और विलियम ए. एल्ड्रिच ने होनोलूलू में ‘बिशप एंड कंपनी’ के रूप में हवाई द्वीप का पहला सफल बैंक खोला था, जो वर्तमान में फ़र्स्ट हवाईयन बैंक के नाम से जाना जाता है।
​१८५९: जॉन वाइज ने एक गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बैलून) से पहली सफल हवाई डाक (चिट्ठियां) भेजी थी। यह उड़ान लाफायेट, इंडियाना से क्रॉफोर्ड्सविल, इंडियाना तक हुई थी।
​१८६९: लंदन की टेम्स नदी पर पहली अंतर्राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
​१९०९: भारत के महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में ब्रिटिश हुकूमत ने लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दी।
​१९१४: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान लिथुआनिया ने जर्मनी के आगे आत्मसमर्पण किया था।
​१९१५: चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में २७५ लोग मारे गए।
​१९१७: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने जर्मनी और ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
​१९२४: फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
​१९४५: सुकर्णो और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
​१९४७: भारत की आजादी के ठीक दो दिन बाद, भारत और पाकिस्तान की सीमा तय करने वाली रेडक्लिफ रेखा को आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया गया था।
​१९४७: आजादी मिलने के दो दिन बाद ब्रिटिश सेना की पहली टुकड़ी भारत से अपने देश ब्रिटेन के लिए रवाना हुई।
​१९५९: सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिए संधि पर हस्ताक्षर किए।
​१९६०: गैबॉन देश को फ्रांस के औपनिवेशिक शासन से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी। यह मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है।
​१९७८: तीन अमरीकियों (बेन अब्रुज़ो, मैक्सी एंडरसन और लैरी न्यूमैन) ने ‘डबल ईगल II’ हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।
​१९८२: जर्मनी के लैंगनहागेन में पॉलीग्राम कारखाने में दुनिया की पहली कॉम्पैक्ट डिस्क का उत्पादन हुआ था। यह पहला एल्बम स्वीडिश ग्रुप एबीबीए का “द विजिटर्स” था, जिसे व्यावसायिक बिक्री के लिए लोगों को उपलब्ध कराया गया था।
​१९८७: जर्मन तानाशाह अडॉल्फ हिटलर के क़रीबी माने जाने वाले रूडोल्फ़ हेस जेल में मृत पाए गए।
​१९८८: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल मुहम्मद जिया-उल-हक, अमेरिकी राजदूत आर्नल्ड राफेल और कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बहावलपुर के पास एक रहस्यमय सी-१३० विमान दुर्घटना में मौत हो गई।
​१९९३: लंदन स्थित ऐतिहासिक बकिंघम पैलेस के दरवाजे पहली बार आम जनता के देखने के लिए खोले गए।
​१९९४: संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में एक महत्वपूर्ण पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच बौद्धिक संपदा अधिकारों और पेटेंट प्रणाली में सुधार तथा सहयोग को बढ़ावा देना था।
​१९९८: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी मोनिका लेविंस्की के साथ अपने अनुचित संबंधों की बात स्वीकार की।
​१९९९: तुर्की (तुर्किए) में आए ७.४ तीव्रता के इज़मित भूकंप में आधिकारिक तौर पर लगभग १८,००० लोग मारे गए थे और ४८,००० से अधिक घायल हुए थे।
​२०००: फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी; ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति दी गई।
​२००१: ब्रिटेन और आयरिश सरकारों द्वारा समर्थित निरस्त्रीकरण योजना को उत्तरी आयरलैंड के प्रोटेस्टेंट नेता डेविड ट्रिम्बल ने अपर्याप्त बताते हुए खारिज कर दिया।
​२००२: रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
​२००३: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ का प्रेसिडेंशियल बोर्ड अबुजा (नाइजीरिया) में संपन्न हुआ।
​२००४: उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिकन गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
​२००५: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमातुल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) द्वारा देश के ६४ में से ६३ जिलों में लगभग ३० मिनट के भीतर करीब ४५९ छोटे बम विस्फोट किए गए।
​२००६: अमेरिका के एक संघीय जज ने राष्ट्रपति बुश प्रशासन के गुप्त आतंकवादी निगरानी कार्यक्रम को असंवैधानिक करार दिया।
​२००७: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।
​२००८: भारत: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मधु कोड़ा के नेतृत्व वाली २३ महीने पुरानी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। झामुमो पार्टी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन चाहती थी और शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी।
​२००८: अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक में ८ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
​२००९: रूस के सायानो-शुशेंस्कया हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन पर एक भीषण दुर्घटना में ७ लोगों की मृत्यु हुई और साइबेरिया में बिजली का संकट पैदा हो गया।
​२००९: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत (चारसद्दा, पेशावर के पास) में एक ईंधन भरने वाले स्टेशन पर खड़े ट्रक में हुए बम विस्फोट में ७ लोगों की मौत हो गई।
​२००९: रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र के नाजरान शहर में एक पुलिस स्टेशन के पास आत्मघाती ट्रक बम धमाके में कम से कम २० लोग मारे गए और ६० अन्य घायल हो गए।
​२००९: भारत: आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
​२०१०: इराक की राजधानी बगदाद में एक सेना भर्ती कार्यालय के पास हुए भीषण आत्मघाती बम विस्फोट में लगभग ६० लोग मारे गए और १०० से अधिक लोग घायल हो गए।
​२०१०: भारत: संसद द्वारा देश के सभी क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के नियमन और पंजीकरण के लिए क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट अधिनियम पारित किया गया।
​२०११: वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने देश के स्वर्ण उद्योग के राष्ट्रीयकरण की योजना की घोषणा की।
​२०११: भारत: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को जनलोकपाल आंदोलन के दौरान तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने बिना शर्त खुले मैदान में अनशन जारी रखने की मांग करते हुए जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया।
​२०१२: मॉस्को सिटी कोर्ट ने रूसी कार्यकर्ता निकोलाई एलेक्सेव की अपील को खारिज करते हुए मॉस्को में अगले १०० वर्षों (२११२ तक) के लिए गे प्राइड आयोजनों और परेड पर लगाए गए प्रतिबंध के फैसले को पूरी तरह बरकरार रखा।
​२०१२: रूस के चर्चित नारीवादी पंक रॉक बैंड ‘पुसी रायट’ के तीन सदस्यों को मॉस्को की अदालत ने चर्च में प्रदर्शन करने के मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई।
​२०१२: भारत: अफवाहों और सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने बल्क एसएमएस और एमएमएस भेजने पर रोक लगा दी।
​२०१३: उत्तर और दक्षिण कोरिया तनाव के बाद केसोंग औद्योगिक क्षेत्र को फिर से खोलने पर राजी हुए।
​२०१३: बम बनाने में माहिर आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया।
​२०१४: माली में संयुक्त राष्ट्र के गश्ती दल पर हुए आत्मघाती हमले में २ शांति सैनिक मारे गए और ७ अन्य घायल हुए।
​२०१४: चाड के सैनिकों ने नाइजीरिया में बोको हराम द्वारा अपहरण किए गए ८५ बंधकों को छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
​२०१४: अमेरिकी हवाई हमलों के समर्थन से कुर्द बलों ने इराक के रणनीतिक मोसुल बांध को इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण से वापस छीन लिया।
​२०१५: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में प्रसिद्ध इरावान श्राइन के पास एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें कम से कम १९ लोग मारे गए और १२० से अधिक घायल हो गए।
​२०१५: भारत: बिहार सरकार ने केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मांझी – द माउंटेन मैन’ को राज्य में टैक्स फ्री (करमुक्त) घोषित किया।
​२०१६: केंद्र सरकार ने डॉ. नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का, वी.पी. सिंह बडनौरे को पंजाब का और बनवारीलाल पुरोहित को असम का राज्यपाल नियुक्त किया।
​२०१६: भारत: प्रमुख स्वामी महाराज का अंतिम संस्कार: बोचसनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख प्रमुख स्वामी महाराज का अंतिम संस्कार गुजरात के सारंगपुर में वैदिक मंत्रोच्चार और राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
​२०१७: अफ्रीका से यमन जा रही प्रवासियों से भरी दो नांवें लाल सागर में डूब गईं, जिससे कम से कम ५६ प्रवासियों की मौत हो गई।
​२०१७: भारत: कर्नाटक के बेंगलुरु में आम जनता के लिए किफायती भोजन उपलब्ध कराने के वास्ते इंदिरा कैंटीन का शुभारंभ किया गया।
​२०१७: भारत: पंजाब के अमृतसर में देश के बंटवारे की यादों और इतिहास को समर्पित विभाजन संग्रहालय (द आर्ट्स एंड कल्चर हेरिटेज ट्रस्ट द्वारा निर्मित) आम जनता के लिए खोला गया।
​२०१८: कनाडा के फ्रेडरिक्टन में हुई गोलीबारी की एक घटना में दो पुलिस अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई।
​२०१८: अमेरिका में कैलिफोर्निया की एक अदालत ने मोंसांटो के ग्लाइफोसेट वीडीसाइड (खरपतवार नाशक) को कैंसर का कारण मानने वाले पीड़ित के पक्ष में २८९ मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का फैसला सुनाया।
​२०१८: भारत: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ। उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने उन्हें मुखाग्नि दी।
​२०१९: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मैरिज हॉल के अंदर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में ६० से अधिक लोग मारे गए और १८० से ज्यादा घायल हुए। इस नरसंहार की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली थी।
​२०१९: सूडान में सत्ता के संक्रमण और लोकतंत्र की बहाली के लिए सेना और नागरिक विपक्ष के बीच ऐतिहासिक सत्ता-बँटवारे के समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए।
​२०१९: भारत के प्रधानमंत्री मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्शेरिंग ने दक्षिण एशिया उपग्रह के ग्राउंड अर्थ स्टेशन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
​२०१९: भारत और भूटान ने द्विपक्षीय व्यापार और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भूटान में रुपे कार्ड योजना की शुरुआत की।
​२०१९: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर थिम्पू पहुंचे।
​२०२०: अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने चीनी कंपनी हुआवे पर शिकंजा कसते हुए उसकी ३८ और सह-कंपनियों को ‘एंटिटी लिस्ट’ में जोड़ा।
​२०२१: भीषण भूकंप के दो दिन बाद हैती और डोमिनिकन गणराज्य में ‘ग्रेस’ उष्णकटिबंधीय तूफान ने भारी बारिश और मुश्किलें बढ़ाईं।
​२०२२: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद के अंदर प्रार्थना के दौरान भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें करीब २०-२१ लोगों की मौत और ४० से ज्यादा घायल हुए।
​२०२२: भारत में अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में २ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।
​२०२२: फीफा ने फुटबॉल में तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव का हवाला देते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित कर दिया।
​२०२३: मैनचेस्टर सिटी ने पेनल्टी शूटआउट में सेविला को ५-४ से हराकर पहली बार यूईएफए सुपर कप का खिताब अपने नाम किया।
​२०२३: तालिबान सरकार के न्याय मंत्रालय ने देश की सभी १७ राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगाया।
​२०२३: भारत: इसरो के चंद्र मिशन के तहत प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर (विक्रम) से सफलतापूर्वक अलग हुआ।
​२०२४: भारत: केरल के कोल्लम जिले में देश की पहली डिजिटल अदालत का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई द्वारा किया गया।
​२०२४: भारत: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर बलात्कार-हत्या कांड के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर देश भर के डॉक्टरों ने सुबह ६ बजे से २४ घंटे के लिए चिकित्सीय सेवाएं स्थगित रखीं।
​२०२५: भारत: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और मलबे में दबने से ४० लोगों की जान चली गई और कई घर तबाह हो गए।
​२०२५: अमेरिका के न्यूयॉर्क के क्राउन हाइट्स इलाके में एक नाइटक्लब के दौरान हुई गोलीबारी में ३ लोगों की मौत और ९ लोग घायल हुए।
​१७ अगस्त को जन्मे व्यक्ति~
​१७८६: डेवी क्रॉकेट – अमेरिकी सीमांतवादी और लोक नायक।
​१८९३: मे वेस्ट – अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका।
​१९१६: अमृतलाल नागर – प्रसिद्ध हिंदी उपन्यासकार।
​१९२२: एंटोनियो अगोस्टिन्हो नेटो – अंगोलाई राजनीतिज्ञ, कवि और चिकित्सक। उन्होंने १९७५ से १९७९ तक अंगोला गणराज्य के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
​१९३२: वी.एस. नायपॉल – नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अंग्रेजी साहित्यकार।
​१९४१: वाई. वी. रेड्डी – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।
​१९४१: बिमल जालान – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।
​१९४३: रॉबर्ट डी नीरो – हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता।
​१९४४: लैरी एलिसन – ओरकल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक।
​१९५०: शरत सक्सेना – लोकप्रिय भारतीय फिल्म अभिनेता।
​१९५७: सचिन पिलगांवकर – भारतीय अभिनेता और निर्देशक।
​१९६०: शॉन पेन – प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और फिल्ममेकर।
​१९६१: अनामिका – हिंदी भाषा की जानी-मानी कवयित्री।
​१९६७: सुप्रिया पिलगांवकर – भारतीय अभिनेत्री।
​२००३: रायन चेरकी – फ्रांस के प्रसिद्ध फुटबॉलर।
​१७ अगस्त को हुए निधन~
​२०२०: पंडित जसराज – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक थे।
​२०२०: निशिकांत कामत – हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता।
​२०१८: अरेथा फ्रैंकलिन – अमेरिकी संगीत जगत की दिग्गज और ‘क्वीन ऑफ सोल’ के नाम से मशहूर।
​२०१६: आर्थर हिलर – हॉलीवुड के प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी फिल्म निर्देशक।
​२०१०: फ्रांसिस्को कोसिगा – इटली के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री।
​२००७: दशरथ मांझी – भारत के बिहार के ‘माउंटेन मैन’ के नाम से मशहूर। केवल एक हथौड़ा और छेनी लेकर इन्होंने अकेले ही ३६० फुट लंबी ३० फुट चौड़ी और २५ फुट ऊँचे पहाड़ को काट के एक सड़क बना डाला था।
​२००६: अल्फ्रेडो स्ट्रोस्नर – पराग्वे के पूर्व सैन्य तानाशाह।
​१९८८: मोहम्मद जिया-उल-हक – पाकिस्तान के छठे राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह।
​१९८७: रूडोल्फ हेस – जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर के बेहद करीबी नाजी अधिकारी।
​१९८२: फ़ादर कामिल बुल्के – बेल्जियम मूल के प्रसिद्ध हिंदी सेवी, साहित्यकार और ‘रामकथा – उत्पत्ति और विकास’ के रचयिता।
​१९५८: जॉन मार्शल – १९०२ से १९२८ तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
​१९४९: पुलिन बिहारी दास – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी।
​१९०९: मदन लाल ढींगरा – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी थे।
​१७ अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
​इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस: इंडोनेशिया में १७ अगस्त १९४५ को नीदरलैंड से स्वतंत्रता की घोषणा की गई थी, जिसकी याद में यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है।
​गैबॉन का स्वतंत्रता दिवस: इस दिन वर्ष १९६० में गैबॉन देश फ्रांस के शासन से स्वतंत्र हुआ था।
​राष्ट्रीय गैर-लाभकारी दिवस: समाज सेवा और परोपकारी संगठनों के योगदान को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

About Author

Advertisement