नई दिल्ली: भारत के इतिहास में १३ मई का विशेष महत्व है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। वर्ष १९५२ के १३ मई को स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र शुरू हुआ था।
१९५२ के ३ अप्रैल को पहली बार उच्च सदन राज्यसभा का गठन किया गया था और उसका पहला सत्र १३ मई को आयोजित हुआ। इसी प्रकार, १७ अप्रैल को पहली लोकसभा का गठन पूरा हुआ और उसका भी पहला सत्र १३ मई १९५२ को बुलाया गया।
इतिहास में १३ मई को घटित अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं~
१८३०: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना हुई और हुआन होसे फ्लोरेस देश के पहले राष्ट्रपति बने।
१८४६: टेक्सास को लेकर लंबे तनाव के बाद अमेरिका ने मेक्सिको के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१९०५: भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
१९५२: स्वतंत्र भारत में पहला संसद सत्र शुरू हुआ।
१९६०: मैक्स इसेलिन के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड के एक अभियान दल ने हिमालय की धौलागिरी चोटी पर पहुंचने में सफलता प्राप्त की।
१९६२: सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
१९८१: पोप जॉन पॉल द्वितीय को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में गोली मारी गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
१९९५: ब्रिटेन की एक महिला ने दो बच्चों की मां होने के बावजूद शेरपाओं की सहायता से और बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह किया।
१९९८: अंतरराष्ट्रीय दबाव और आलोचनाओं के बावजूद भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।
२००१: भारतीय साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार आर. के. नारायण का निधन हुआ।
२००९: यूरोपीय आयोग ने प्रतिस्पर्धी कंपनियों के खिलाफ अनुचित व्यापारिक नीतियां अपनाने के आरोप में इंटेल पर एक अरब यूरो से अधिक का जुर्माना लगाया।
२०१४: तुर्की की एक कोयला खदान में विस्फोट और आग लगने से २३८ श्रमिकों की मौत हो गई।
२०१६: बाबा हरदेव सिंह का निधन हुआ।
२०२१: इंदु जैन का निधन हुआ।
२०२२ की प्रमुख घटनाएं~
कराची में देर रात हुए बम विस्फोट में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
चंडीगढ़ में छापेमारी कर रंगदारी मांगने के आरोप में केंद्रीय जांच एजेंसी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
यूक्रेन संकट के बीच चेर्निहीव क्षेत्र में रूस के हमले में कई लोग घायल हुए।
एलॉन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर खाते को बहाल करने की पैरवी की।
कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के. वी. थॉमस को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
डी-कंपनी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई में मुंबई से दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर वाराणसी अदालत के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई।
ज्ञानवापी मामले में वाराणसी अदालत के फैसले पर तत्काल रोक लगाने से सर्वोच्च न्यायालय ने इनकार कर दिया।
पटना उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
श्रीलंका में कर्फ्यू लागू किया गया।
२०२३ की प्रमुख घटनाएं~
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
भारत की खुदरा महंगाई दर अप्रैल २०२३ में १८ महीनों के निचले स्तर ४.७० प्रतिशत पर आ गई।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रोम में इटली के नेताओं और पोप फ्रांसिस से मुलाकात की।
एलॉन मस्क ने लिंडा याकारिनो को ट्विटर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।
२०२४ की प्रमुख घटनाएं~
पाक अधिकृत कश्मीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी का ७२ वर्ष की आयु में निधन हो गया।
हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी।
अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दी और फैसला उपराज्यपाल पर छोड़ दिया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें ८७.९८ प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
जयपुर के कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।
रूस में सर्गेई शोइगु को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया।
२०२५ की प्रमुख घटनाएं~
पाकिस्तान के एयरबेस पर भारतीय मिसाइल हमले की खबर सामने आई।
पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से १५ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर बनी रही।
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नरेंद्र मोदी ने कड़ा संदेश दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की।
भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर खाली करने को कहा और स्पष्ट किया कि सभी मुद्दों का समाधान द्विपक्षीय वार्ता से ही होगा।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात की।
अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात को १.४ अरब डॉलर के बड़े हथियार सौदे की मंजूरी दी।











