स्पेनिश ला लीगाः रियल मैड्रिड चैंपियन बनने की दौड़ में कायम

IMG-20260504-WA0058

मैड्रिड: स्पेनिश ला लीगा फुटबॉल प्रतियोगिता में रियल मैड्रिड ने चैंपियन बनने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा है। रविवार रात खेले गए मैच में रियल मैड्रिड ने एस्पानयोल को २-० से हराया। इस जीत के साथ बार्सिलोना के ला लीगा चैंपियन बनने का इंतजार कुछ समय के लिए टल गया।
इस अवे मैच में ६६ प्रतिशत पोजेशन के साथ खेलने वाली रियल मैड्रिड को गोल के लिए दूसरे हाफ तक इंतजार करना पड़ा। चोटिल किलियन एम्बाप्पे की गैरमौजूदगी में विनिसियस जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने ५५वें और ६६वें मिनट में गोल किए।
इस जीत के साथ रियल मैड्रिड ३४ मैचों में ७७ अंकों के साथ ला लीगा पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि बार्सिलोना ८८ अंकों के साथ शीर्ष पर है। अब चैंपियन बनने के लिए रियल मैड्रिड को अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे और साथ ही बार्सिलोना के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी।
इसके अलावा, अगर बार्सिलोना अगले सप्ताह होने वाले एल क्लासिको में रियल मैड्रिड को हरा देता है, तो वह लगातार दूसरी बार खिताब जीत लेगा।
ला लीगा के अन्य मैचों में रियल बेटिस ने रियल ओविएदो को ३-० से, रायो वायेकानो ने गेटाफे को २-० से, और सेल्टा विगो ने एल्चे को ३-१ से हराया।

About Author

Advertisement