सिलीगुड़ी: आम जनता की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर रात में ‘नाका चेकिंग’ तेज कर दी है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विभिन्न ट्रैफिक गार्डों ने शहर और आसपास के मुख्य क्षेत्रों में टीमें तैनात कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी है।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। शहर में सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है।









