अमेरिका-ईरान तनाव: तेहरान में वार्ता के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख का दौरा

AFP__20260415__A7WW3X6__v1__HighRes__IranPakistanUsIsraelWarDiplomacy-1776275654

नई दिल्ली: ​पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयासों और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से ईरान की राजधानी तेहरान की यात्रा पर जाने वाले हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के अनुसार, इस दौरे के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच उच्च स्तरीय बैठकें होंगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान और ईरान के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखना है।
​पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा सैन्य संघर्ष शुरू होने से तनाव बढ़ गया है और पिछले महीने हुआ अंतरिम शांति समझौता टूट गया है। इस समझौते में पाकिस्तान ने मध्यस्थ और गारंटर की भूमिका निभाई थी। समझौता भंग होने के बाद दोनों देशों के बीच रुकी हुई बातचीत को दोबारा शुरू कराने के लिए पाकिस्तान नए सिरे से मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है।
​दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश अभी भी पूरी तरह से आर्थिक, सैन्य और सुरक्षात्मक युद्ध की स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बावजूद ईरान मजबूती से डटा रहा और एक असमान युद्ध का मुकाबला कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दुश्मन ईरान को पूरी तरह से नष्ट करना चाहता था, लेकिन उनका यह प्रयास पूरी तरह से असफल साबित हुआ है।

About Author

Advertisement